कोडिंग युक्त कफ सिरप के आरोपी की करोड़ों की संपत्ति जब्त

कोडिंग युक्त कफ सिरप के आरोपी की करोड़ों की संपत्ति जब्त

सारनाथ एसीपी के नेतृत्व में कानपुर में पुलिस ने चस्पा की नोटिस

वाराणसी (जनवार्ता) । पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए सख्त कदम उठाया है। कोडीन युक्त कफ सिरप जैसे कोल्डन कफ सिरप की अवैध तस्करी से जुड़े मुख्य आरोपी विनोद अग्रवाल और उनके परिवार की अपराध से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(F) के तहत की गई है जिसमें कुल अचल और चल संपत्तियों की अनुमानित कीमत 5 करोड़ 18 लाख 24 हजार 795 रुपये है।

rajeshswari

फ्रीज की गई प्रमुख अचल संपत्तियां कानपुर नगर के विभिन्न इलाकों में स्थित हैं। इनमें सिविल लाइंस के गोपाल विहार में विनोद अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड मकान और प्लॉट, जाजमऊ में एमराल्ड गुलिस्तान का प्लॉट, दादा जी साजनपुर यानी देहली सुजानपुर में उनके बेटे शिवम अग्रवाल के नाम का मकान तथा बिरहाना रोड पर पत्नी सविता अग्रवाल के नाम का व्यवसायिक और आवासीय मकान प्रमुख हैं। इन संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये में है। इसके अलावा अग्रवाल ब्रदर्स के नाम से आईसीआईसीआई बैंक की बिरहाना रोड कानपुर शाखा में मौजूद खाते में 37 लाख 42 हजार 995 रुपये का बैलेंस भी फ्रीज कर दिया गया है।

थाना सारनाथ में पंजीकृत मुकदमा संख्या 0623/2025 के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/26(डी)/29 सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं। विनोद अग्रवाल कानपुर के थाना कलेक्टरगंज में दर्ज एक अन्य मामले मुकदमा संख्या 87/2025 में भी मुख्य आरोपी हैं। जांच में पता चला है कि उन्होंने एमके हेल्थ केयर और पी.डी. फार्मा जैसी फर्मों के माध्यम से लगभग 6-7 करोड़ रुपये का अवैध लेन-देन किया जो कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी से जुड़ा था। यह सिरप युवाओं में नशे की लत फैला रहा था जिसमें फर्जी बिलिंग ई-वे बिल और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सप्लाई दिखाई जाती थी जबकि वास्तविक डिलीवरी अवैध बाजार में होती थी।

इसे भी पढ़े   राजातालाब : तहसील में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन

सहायक पुलिस आयुक्त विद्युत सक्सेना सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ की टीम ने कानपुर पहुंचकर यह कार्रवाई की। सभी संपत्तियों पर बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें खरीद-बिक्री या उपयोग पर पूर्ण रोक की सूचना दी गई है। राजस्व टीम भी मौजूद रही और पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी कराई गई।

इस सफल अभियान में सहायक पुलिस आयुक्त विद्युत सक्सेना, थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उ.नि. अजय कुमार, हे.का. ओमकार सिंह और का. सौरभ तिवारी सोशल मीडिया सेल की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *