वाराणसी : नई सड़क इलाके में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग

वाराणसी : नई सड़क इलाके में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग

दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

वाराणसी (जनवार्ता) । व्यस्त नई सड़क इलाके में शनिवार सुबह अचानक एक ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान इलाके में धुआं फैल गया और लोग घबराहट में अपने घरों-दुकानों से बाहर निकल आए। हालांकि, अग्निशमन विभाग की तेज कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया।

rajeshswari

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर के ठीक नीचे लंबे समय से कचरा जमा था। आसपास से गुजर रही खुली बिजली की तारों के संपर्क में आने से चिंगारी निकली, जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास धुआं छा गया। संकरी गलियों के कारण स्थिति और भी चिंताजनक हो गई थी। कई दुकानदारों ने सतर्क होकर अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए, ताकि आग फैलने पर नुकसान कम हो सके।

सूचना मिलते ही वाराणसी अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। संकरी गलियों और सीमित संसाधनों के बावजूद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और कुछ ही मिनटों में स्थिति नियंत्रित कर ली। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर यह घटना शाम के समय होती, जब बाजार में भारी भीड़ होती, तो स्थिति बहुत गंभीर हो सकती थी। संकरी गलियां और दुकानों की सघनता के कारण बचाव कार्य में भारी मुश्किलें आतीं।

इस घटना ने वाराणसी की पुरानी विद्युत व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर की ऐतिहासिक गलियों में जगह-जगह पुराने और लटके हुए तार दिखाई देते हैं, कई ट्रांसफार्मर ओवरलोड की स्थिति में चल रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन समस्याओं की शिकायतें लंबे समय से की जा रही हैं, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। खुले तार, जर्जर उपकरण और ट्रांसफार्मरों के आसपास कचरे का जमा होना ऐसी आगजनी की घटनाओं को न्योता दे रहा है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।

इसे भी पढ़े   2 अगस्त को काशी आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, 2200 करोड़ की 52 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *