2045 मरीजों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ

2045 मरीजों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजना ‘मुख्यमंत्री आरोग्य मेला’ के तहत रविवार को जनपद वाराणसी में कुल 54 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 2045 मरीजों ने लाभ उठाया, जिसमें 805 पुरुष, 1039 महिलाएँ और 201 बच्चे शामिल रहे।

rajeshswari

83 चिकित्सकों और 253 पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने एक ही स्थान पर विभिन्न जांचें, परामर्श और उपचार प्रदान किए। मेले में मधुमेह के 267, त्वचा रोग के 267, श्वसन रोग के 156, गैस्ट्रो संबंधी शिकायतों के 203, उच्च रक्तचाप के 105 और गर्भवती महिलाओं के 104 मामलों में विशेष परामर्श व उपचार दिया गया। इसके अलावा बुखार के 274 मरीजों का इलाज किया गया, जबकि हेपेटाइटिस-बी, मलेरिया और डेंगू की कुल 144 जांचें निगेटिव रहीं।

कुपोषित बच्चों के 4 मामले चिन्हित किए गए और टीबी के 10 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। दो मरीजों को आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया। तंबाकू छोड़ने के लिए 39 लोगों को विशेष परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया, “आरोग्य मेला का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों के नागरिकों तक निःशुल्क, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। इससे लोगों का समय और धन दोनों बच रहा है।”

नोडल अधिकारी डॉ. संजय राय ने कहा, “इस पहल से गैर-संचारी रोगों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संचारी रोग नियंत्रण और तंबाकू निषेध जैसी सेवाएँ एक छत के नीचे उपलब्ध हो रही हैं। इससे रोगों की समय पर पहचान हो रही है और गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव हो पा रहा है।”

इसे भी पढ़े   तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

उन्होंने अपील की कि नागरिक हर रविवार आयोजित होने वाले इन मेलों का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएँ।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *