नए महाप्रबंधक ने बरेका की कार्यशालाओं का गहन निरीक्षण कर उत्पादन और गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश

नए महाप्रबंधक ने बरेका की कार्यशालाओं का गहन निरीक्षण कर उत्पादन और गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता): बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने मंगलवार को कारखाने की विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यशालाओं का विस्तृत और गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोकोमोटिव निर्माण की पूरी प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था तथा नवाचार से जुड़ी तकनीकी पहलों की गहन समीक्षा की।

rajeshswari

श्री पंत ने लोको प्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, लोको टेस्ट शॉप और ट्रक मशीन शॉप सहित प्रमुख विभागों का दौरा किया। निरीक्षण के समय उन्होंने उत्पादन की तकनीकी दक्षता, कार्य निष्पादन की क्षमता और गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली का सूक्ष्म मूल्यांकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्पादन में और अधिक सुधार लाया जाए, सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा नवीनतम तकनीकों को अपनाकर दक्षता बढ़ाई जाए।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर भारद्वाज चौधरी, मुख्य यांत्रिक सर्विस इंजीनियर नीरज जैन, मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) अरविंद कुमार जैन, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर डीजल (पीओएच) एस.बी. पटेल, उप महाप्रबंधक सागर सहित बड़ी संख्या में विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   कज्जाकपुरा आरओबी पर 10 दिनों बाद से आवागमन होगा शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *