भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह समेत दो पर एनबीडब्ल्यू, कुर्की नोटिस जारी

भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह समेत दो पर एनबीडब्ल्यू, कुर्की नोटिस जारी

सोनभद्र की एससी- एसटी कोर्ट ने नवरात्रि कार्यक्रम में कथित धोखाधड़ी और जातिसूचक टिप्पणी के मामले में पेशी पर अनुपस्थित रहने के चलते भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका व इवेंट मैनेजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

rajeshswari

विशेष न्यायाधीश एससी- एसटी एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संचालक विकास कुमार के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) व कुर्की की नोटिस जारी की। कोर्ट ने एसपी सोनभद्र को निर्देश दिया है कि नोटिस का निष्पादन कर 14 मार्च 2026 तक कार्रवाई से अवगत कराएं।

मामला करीब 22 माह पूर्व रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव का है। वादी राजेंद्र ने आरोप लगाया कि 18 अप्रैल 2024 को नवरात्रि देवी जागरण कार्यक्रम के लिए विकास कुमार के माध्यम से दो लाख रुपये में बुकिंग की गई थी, जिसमें 1.70 लाख रुपये अग्रिम दिए गए थे। कार्यक्रम में अंतरा सिंह को बुलाया जाना तय था, लेकिन वह बिना प्रस्तुति दिए ही लौट गईं, जिससे आयोजन विफल हो गया और करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ।

वादी का आरोप है कि पैसे की मांग पर जातिसूचक गालियां दी गईं और धमकी भी दी गई। पुलिस कार्रवाई न होने पर कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज हुआ और साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल की गई। अदालत में हाजिर न होने पर यह कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़े   CM धामी का फैसला,मुफ्त LPG सिलेंडर देने पर लगी मुहर,कैबिनेट के फैसले
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *