जीवनदीप के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

जीवनदीप के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

खुशहाल नगर सेक्टर एक में साफ-सफाई कर लोगों को किया जागरूक

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में शुक्रवार को द्वितीय एक दिवसीय शिविर के तहत खुशहाल नगर सेक्टर एक में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई की।

rajeshswari

इस कार्यक्रम का शुभारंभ जीवनदीप समूह की वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह ने किया। सर्वप्रथम अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. इन्द्रेश चंद्र सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों के साथ स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि आपके व्यक्तित्व के निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्य वक्तव्यों के द्वारा स्वयं सेवक एवं सेविकाओं को समझाकर रैली को कार्यस्थल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्वयं सेवकों ने साफ सफाई की और कूड़े को इकट्ठा किया। अधिकारियों ने छात्रों को स्वच्छता के विषय में जागरूक किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी विक्रम प्रताप सिंह, खेल प्रशिक्षक डॉ. राजेश यादव के अलावा सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   लाखों युवाओं को दिए Appointment Letter,8 करोड़ युवा पहली बार उद्यमी बने:मोदी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *