हाथरस : सुहागरात के दिन पति पर चाकू से हमला कर पत्नी प्रेमी संग फरार

हाथरस : सुहागरात के दिन पति पर चाकू से हमला कर पत्नी प्रेमी संग फरार

हाथरस (जनवार्ता)। कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 21 फरवरी को विवाह के बाद ससुराल आई 21 वर्षीय दुल्हन मोनिका ने महज चार दिन के भीतर ही कथित तौर पर परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार होने की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित पति सुनील कुमार का आरोप है कि सुहागरात के दौरान पत्नी ने नजदीक आने पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद परिवार ने आपसी सुलह का प्रयास भी किया।

rajeshswari

आरोप है कि 25 फरवरी की रात मोनिका ने स्वयं भोजन तैयार किया और परिवार को खिलाया, जिसे खाने के बाद सभी सदस्य बेहोश हो गए। सुबह होश आने पर घर से लगभग 11 लाख रुपये के पुश्तैनी जेवरात व नकदी गायब मिली।
पुलिस जांच में महिला ने अपने प्रेमी सुग्रीव के साथ होने की बात स्वीकार की है, हालांकि चोरी के आरोपों से इनकार किया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा के निर्देश पर पुलिस विधिक जांच कर रही है। महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   माँ अन्नपूर्णा का सत्रह दिवसीय महाव्रत प्रारंभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *