लखनऊ : वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर में मिला युवक का शव

लखनऊ : वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर में मिला युवक का शव

जांच जारी

लखनऊ (जनवार्ता) । बीकेटी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। जीसीआरजी कॉलेज गेट के सामने स्थित ‘शनि रावत’ की प्रसिद्ध वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में 25 वर्षीय युवक का शव मिला। दुकान पिछले चार दिनों से पूरी तरह बंद थी, और इसी दौरान शव फ्रीजर में रखा हुआ था।

rajeshswari

दुकान मालिक जब रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे, तो फ्रीजर खोलते ही उन्होंने शव देखा। यह देखकर वे घबरा गए और मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने भी यह भयावह नजारा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एडीसीपी, डीसीपी गोपाल चौधरी समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव की शिनाख्त विजय पाल के रूप में की है, जो बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र का निवासी था। शव की स्थिति और आसपास के हालात को देखते हुए पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दुकान के मालिक और अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि शव फ्रीजर में कैसे पहुंचा और क्या दुकान मालिक या कोई अन्य व्यक्ति इसमें शामिल है।

इसे भी पढ़े   पिता के साथ पूर्वजों का पिंडदान करने आया युवक गंगा में डूबा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *