रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप गुरुवार देर रात एक मर्मांतक हादसा घटित हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर गांव निवासी 39 वर्षीय सुरेंद्र कुमार भारती पुत्र भैया लाल रात में शौच के लिए रेलवे क्रॉसिंग पार करके दूसरी ओर गए हुए थे। कार्य से निवृत्त होने के बाद जब वह वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे, उसी दौरान अचानक तेज गति से आ रही ट्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया। ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही पीड़ित के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन नाबालिग बच्चों का पिता था, जिसमें दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण इस अप्रत्याशित दुर्घटना ने उनके सामने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर दिया है।

rajeshswari

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी चौबेपुर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है और रेलवे पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े   पाटीदार के तूफान में उड़ी गुजरात, लगातार दूसरे IPL फाइनल में पहुंची बेंगलुरु
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *