वारंटी अभियुक्त रामकेवल गिरफ्तार, अनपरा पुलिस की कार्रवाई

वारंटी अभियुक्त रामकेवल गिरफ्तार, अनपरा पुलिस की कार्रवाई

सोनभद्र (जनवार्ता)!  अनपरा थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

rajeshswari

सोनभद्र जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई।

अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में अनपरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामकेवल (47) पुत्र स्वर्गीय फुलेसर निवासी लालटावर थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी और उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था।

पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और बाद में उसे न्यायालय में पेश कर दिया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय अपनी टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े   अवैध खनन माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *