महिला दिवस पर सोया मिल्क उत्पादक 10 महिलाएं राजभवन में होंगी सम्मानित, CDO ने दिखाई हरी झंडी

महिला दिवस पर सोया मिल्क उत्पादक 10 महिलाएं राजभवन में होंगी सम्मानित, CDO ने दिखाई हरी झंडी

सोनभद्र (जनवार्ता)!  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर सोनभद्र जिले की सोया मिल्क और पनीर उत्पादन करने वाली स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं को महामहिम राज्यपाल द्वारा लखनऊ के राजभवन में आमंत्रित किया गया है। यह जनपद के लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि पहली बार NRLM के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन महिलाओं को इस सम्मान से नवाजा जा रहा है।

rajeshswari

शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने जिला मुख्यालय पर हरी झंडी दिखाकर इन महिलाओं को राजभवन के लिए रवाना किया। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के मार्गदर्शन में यह दल लखनऊ जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके सशक्तिकरण और सफलता की कामना की।

एनआरएलएम विभाग द्वारा इन महिलाओं की पूरी यात्रा, ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध किया गया है। सोया मिल्क उत्पादन जैसे नवाचारी कार्य से इन महिलाओं ने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार का नया मॉडल भी पेश किया है। यह आमंत्रण महिलाओं के विकास के लिए नया मार्ग प्रशस्त कर रहा है, जहां आय के साथ-साथ सामाजिक सम्मान भी मिल रहा है।

प्रशासन ने कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़े   बेठिगांव संपर्क मार्ग का शिलान्यास, योजनाओं के लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *