वाराणसी : धार्मिक पहचान छिपाकर बनकर युवती से करीबी, बाद में मारपीट

वाराणसी : धार्मिक पहचान छिपाकर बनकर युवती से करीबी, बाद में मारपीट

वाराणसी (जनवार्ता): नदेसर क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। एक बिरयानी विक्रेता ने खुद को ‘शान सिंह’ बताकर एक हिंदू युवती से नजदीकियां बढ़ाईं, लेकिन उसकी असली पहचान सऊद होने का खुलासा होने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उसने युवती और उसके परिचित पर हमला कर दिया।

rajeshswari

पीड़िता, जो एक ट्रैवल्स एजेंसी में काम करती है, ने कैंट पुलिस को दी तहरीर में बताया कि देर रात घर लौटने के कारण वह अक्सर नदेसर में स्थित बिरयानी दुकान से खाना ऑर्डर करती थी। दुकान के नजदीक होने और बार-बार संपर्क से दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई और रिश्ते करीब आ गए।

बाद में युवती को पता चला कि ‘शान सिंह’ का असली नाम सऊद है और उसने हिंदू नाम अपनाकर कई अन्य महिलाओं से भी संपर्क बनाए रखा था। इससे नाराज होकर युवती ने उससे दूरी बना ली। आरोप है कि सऊद ने इसके बाद युवती के खिलाफ दुष्प्रचार शुरू किया और परेशान करना जारी रखा।

एक दिन युवती अपने परिचित कुणाल के साथ सऊद की दुकान गई, लेकिन वह नहीं मिला। युवती ने फोन पर चेतावनी दी। उसी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच सऊद अपने 5-6 साथियों के साथ युवती के घर पहुंचा और वहां युवती व कुणाल के साथ बेरहमी से मारपीट की। दोनों को गंभीर चोटें आईं।

पीड़िता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जता रही है।

इसे भी पढ़े   राजातालाब : कपड़े की दुकान से 2 लाख के सामान और नकदी चोरी

यह मामला स्थानीय स्तर पर गरमा गया है। लोग इसे धार्मिक पहचान छिपाकर विश्वास का दुरुपयोग बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ऐसे मामलों में सतर्कता बरतने और किसी की पहचान की जांच करने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *