जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, सीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, सीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ (जनवार्ता)। Yogi Adityanath ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद, पुलिस, राजस्व, चिकित्सा, पेंशन और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाई जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही सुशासन की पहचान है, इसलिए अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखें।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व बलिदान को किया नमन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *