चंदौली : 1.40 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चंदौली : 1.40 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चंदौली (जनवार्ता) : सैयदराजा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.40 करोड़ रुपये मूल्य की 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब दादरी-नोएडा से ट्रक में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव तथा सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने 9 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ग्राम जेठमलपुर (काले पीर बाबा मजार के पास) चेकिंग की। चेकिंग के दौरान ट्रक नंबर RJ14JQ3205 को रोका गया।

ट्रक की तलाशी में आगे की तरफ कागज की गुल्लियां (धागा लपेटने वाली) रखी हुई पाई गईं। इनके नीचे छिपाकर कुल 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 7473.36 लीटर है। शराब पर “For Sale in Punjab Only” अंकित था, जो स्पष्ट रूप से अवैध परिवहन दर्शाता है।

बरामद शराब में ROYAL STAGE, IMPERIAL BLUE और BLUE STAR जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल हैं। इनमें 180 मिलीलीटर, 375 मिलीलीटर और 750 मिलीलीटर की बोतलें हैं, जिनकी कुल मात्रा 7473.36 लीटर बताई गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चालक हरिश्चन्द्र पुत्र ओम प्रकाश (उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम नगला इतवारी, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी) और परिचालक अंकित पुत्र सुरेश चन्द्र (निवासी ग्राम मिसौरा, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी) के रूप में हुई है। ट्रक को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया है।

इसे भी पढ़े   फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी,वीसी आवास के सामने करेंगे 'बुद्धि शुद्धि हवन'

उक्त मामले में थाना सैयदराजा पर मुकदमा संख्या 77/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है। बरामदगी में दो मोबाइल फोन और ट्रक भी शामिल हैं।

वराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और सतर्क चेकिंग से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के मौसम में अवैध शराब तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, उ0नि0 राजेश कुमार, का. शंकर प्रसाद, का. वृजेश चौहान, चालक बिरेश यादव तथा स्वाट/सर्विलांस टीम के निरीक्षक रामजनम यादव सहित अन्य जवान शामिल थे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *