बलिया : 25 हजार का इनामी चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार

बलिया : 25 हजार का इनामी चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार

पैर में लगी गोली

बलिया ( जनवार्ता)। जनपद बलिया की गड़वार थाना और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) की संयुक्त टीम ने शनिवार रात 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किए गए वांछित चोर टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट, निवासी खरहाटार, थाना गड़वार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी रतसड़ अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों पर सख्ती बरतने के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की खास सूचना पर पुलिस टीम जोगापुर शमशान घाट के पास नहर किनारे पहुंची थी। अभियुक्त को घेरने पर उसने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश घायल हो गया और उसे काबू कर लिया गया।

अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि टेंगर नट थाना गड़वार, सुखपुरा और नगरा क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह सफलता अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताई जा रही है।

इसे भी पढ़े   आ रही है Royal Enfield Shotgun 650,मिलेंगे ये फीचर्स
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *