मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूकपिंडरा

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूकपिंडरा

मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना फूलपुर क्षेत्र स्थित आदि शक्ति मां नकटेश्वरी सिद्ध पीठधाम परिसर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी अनुराधा मौर्या, साइबर प्रभारी सुनील कुमार यादव, महिला आरक्षी रीना सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी

इसे भी पढ़े   बूथ केंद्र पर मतदान देने गए वृद्ध की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *