1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के लिए राजामौली की बड़ी रणनीति,

1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के लिए राजामौली की बड़ी रणनीति,

VFX का जिम्मा अपने स्टूडियो को सौंपा

वाराणसी  (जनवार्ता): निर्देशक  अपनी भव्य फिल्मों, दमदार कहानी कहने की शैली और शानदार विजुअल ट्रीटमेंट के लिए जाने जाते हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। करीब 1200 से 1300 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हो रही इस मेगा प्रोजेक्ट से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फिल्म में ,  और  अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

rajeshswari


सूत्रों के मुताबिक फिल्म के कई बड़े और महत्वपूर्ण सीन्स की शूटिंग पहले ही पूरी की जा चुकी है। इस समय राजामौली का पूरा फोकस फिल्म के VFX और CGI वर्क पर है, ताकि विजुअल क्वालिटी में किसी भी तरह की कमी न रह जाए और दर्शकों को इंटरनेशनल स्तर का सिनेमाई अनुभव मिल सके।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजामौली ने फिल्म के ग्राफिक्स और विजुअल इफेक्ट्स के लिए एक हाई-एंड इंटरनेशनल स्टैंडर्ड VFX स्टूडियो के साथ साझेदारी की है। खास बात यह है कि फिल्म के VFX का बड़ा हिस्सा उनके अपने स्टूडियो में तैयार किया जा रहा है, जबकि कुछ जटिल और बड़े सीक्वेंस पर अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो काम करेंगे। इंडस्ट्री में इसे राजामौली की बड़ी रणनीतिक चाल माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स को कमजोर CGI और VFX की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा है। ऐसे में ‘वाराणसी’ के विजुअल्स को लेकर मेकर्स कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।


फिल्म की शूटिंग का मौजूदा शेड्यूल शंकरपल्ली में चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस शेड्यूल के बाद पूरी टीम गर्मियों की छुट्टियों पर जाएगी, जिसके बाद अगले चरण की शूटिंग शुरू होगी। मेकर्स फिल्म को तय समय पर पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े   हंगामे की भेंट चढ़ी आज की राज्यसभा की कार्रवाई,5 दलों के 19 सांसद निलंबित


राजामौली पहले ही साफ कर चुके हैं कि यह फिल्म एक ही पार्ट में रिलीज होगी और इसका कोई सीक्वल नहीं बनाया जाएगा। फिल्म को 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।
फिल्म के विशाल बजट, दमदार स्टारकास्ट और VFX पर किए जा रहे बड़े निवेश को देखते हुए ‘वाराणसी’ को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *