रायगढ़ जंगल में प्रेमी युगल की मौतएक ही फंदे पर लटके मिले शव, जांच जारी

रायगढ़ जंगल में प्रेमी युगल की मौतएक ही फंदे पर लटके मिले शव, जांच जारी

रायगढ़,  (जनवार्ता)।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जंगल में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से एक ही फंदे पर लटकते मिले। घटना ग्राम एडूकला के जंगल की है, जहां महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने शव देखे और पुलिस को सूचना दी।

rajeshswari


मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों पिछले कई महीनों से शादी की बात कर रहे थे।
सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   6 साल से फरार 25 हजार का इनामिया चढ़ा कैण्ट पुलिस के हत्थे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *