काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा घाट पर पुनः शुरू हुआ देश का सर्वश्रेष्ठ लेजर शो

काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा घाट पर पुनः शुरू हुआ देश का सर्वश्रेष्ठ लेजर शो

वाराणसी (जनवार्ता) । श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा घाट (ललिता घाट) पर आकर्षक लेजर शो का संचालन दोबारा शुरू हो गया है। गत वर्ष गंगा में अचानक आई बाढ़ के कारण जलमग्न हो चुकी लेजर मशीनों को मुंबई के विशेषज्ञ तकनीशियनों और संस्थानों की मदद से सफलतापूर्वक ठीक कर लिया गया है। अब यह शो पूरी गुणवत्ता के साथ फिर से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

rajeshswari

लेजर शो में ललिता घाट और काशी के गौरवशाली इतिहास को प्रकाश व ध्वनि के सुंदर संयोजन से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। यह लगभग 10 मिनट का प्रस्तुतीकरण है, जो प्रतिदिन सायंकालीन गंगा आरती के तुरंत बाद आयोजित किया जाएगा।

गत वर्ष बाढ़ के दौरान गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से सभी पोल जलमग्न हो गए थे। मशीनों में सिल्ट भर जाने के कारण वे निष्क्रिय हो गई थीं। इन्हें दोबारा संचालन योग्य बनाने का कार्य अभियांत्रिकी की दृष्टि से अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने इस दुष्कर कार्य को पूरा किया। मुंबई से विशेषज्ञ दल बुलाया गया और विभिन्न तकनीकी संस्थानों से सहयोग लिया गया।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के निरंतर प्रयासों से गंगा घाट अब और अधिक जीवंत हो गया है। गंगा आरती के साथ लेजर शो के जुड़ने से यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु लेजर शो देखने पहुंचे और उन्होंने इसे अत्यंत मनोहारी तथा उच्च गुणवत्ता वाला बताया।

न्यास का कहना है कि लेजर शो पहले भी देश का सर्वश्रेष्ठ लेजर शो पुरस्कार प्राप्त कर चुका है। बाढ़ प्रभावित होने से पहले जैसी ही गुणवत्ता अब पुनः बहाल कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   पिण्डरा विधायक ने राजकीय पॉलिटेक्निक भवन का किया लोकार्पण

यह पहल काशी की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत बनाने और श्रद्धालुओं के अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में न्यास की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *