थाना समाधान दिवस में महज रस्म अदायगी: 12 शिकायतों का एक का भी निस्तारण नहीं

थाना समाधान दिवस में महज रस्म अदायगी: 12 शिकायतों का एक का भी निस्तारण नहीं

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में रस्म अदायगी के अलावा कुछ नहीं हो सका। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने लोगों की समस्याएं तो सुनीं, लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।मिली जानकारी अनुसार समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें पुलिस विभाग से संबंधित दो और राजस्व विभाग से जुड़ी दस शिकायतें शामिल रहीं।

rajeshswari

मौके पर राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे, बावजूद इसके एक भी मामले का समाधान नहीं किया जा सका। इससे निराश फरियादियों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। थानाध्यक्ष सोनकर का कहना है कि शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन आम लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में मौके पर ही निस्तारण होना चाहिए, न कि केवल तारीखें देने की रस्म अदा की जाए।

इसे भी पढ़े   Budhwar Puja: बुधवार के दिन गणेश जी को चढ़ाएं ये खास भोग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *