शाहजहांपुर : पुवायां थाने के क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार का बाथरूम में मिला शव

शाहजहांपुर : पुवायां थाने के क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार का बाथरूम में मिला शव

शाहजहांपुर (जनवार्ता)। पुवायां थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर तथा कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार (उम्र लगभग 47 वर्ष) का शव शनिवार सुबह उनके सरकारी आवास के बाथरूम में फर्श पर पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार शुक्रवार रात ड्यूटी समाप्त कर आवास पर लौटे थे। शनिवार सुबह ड्यूटी पर न पहुंचने और उनके मोबाइल पर बार-बार कॉल करने पर भी जवाब न मिलने पर सहकर्मी पुलिसकर्मी उनके सरकारी आवास पहुंचे। वहां बाथरूम में उन्हें बेहोशी की हालत में पड़ा देखा गया। तुरंत उन्हें पुवायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक इंस्पेक्टर मूल रूप से उन्नाव जिले के थाना बारा सगवर क्षेत्र अंतर्गत गांव हिश्यामपुर के निवासी थे। वे वर्ष 1997 में सिपाही के पद पर पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे और अपनी मेहनत व लगन से लगातार पदोन्नति पाते हुए इंस्पेक्टर के पद तक पहुंचे। हाल ही में 29 अगस्त 2025 को उनका स्थानांतरण बंडा से शाहजहांपुर के पुवायां थाने में क्राइम इंस्पेक्टर के पद पर हुआ था। पिछले दो दिनों से वे थाने का चार्ज भी संभाल रहे थे। वे सरकारी आवास पर अकेले रहते थे।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी परवीन मलिक ने स्थिति का जायजा लिया तथा परिजनों को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण का पता चल सकेगा।

इसे भी पढ़े   दिल्ली : बवाना में दिनदहाड़े प्लास्टिक व्यापारी की गोली मारकर हत्या

पुलिस विभाग में राजेश कुमार की अचानक मौत से गहरा शोक व्याप्त है। उनके सहकर्मी और परिजन इस घटना से स्तब्ध हैं। परिजन शाहजहांपुर पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *