छावनी के होटल में युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, युवती गंभीर घायल

छावनी के होटल में युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, युवती गंभीर घायल

प्रेमी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

वाराणसी  (जनवार्ता): कैंट थाना क्षेत्र के छावनी इलाके में स्थित एक कॉलोनी के अंदर बने होटल में रविवार को प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के दौरान युवक ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

rajeshswari

मामले की जानकारी के अनुसार, मंडुआडीह निवासी (मूल रूप से गाजीपुर की रहने वाली) युवती ने अपने प्रेमी, जो मिंट हाउस क्षेत्र का रहने वाला है, को उक्त होटल में बुलाया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद युवक ने कथित तौर पर गोली चला दी। गोली युवती की पीठ और चेहरे के पास लगी।

घटना के तुरंत बाद घायल युवती को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चोटें गंभीर हैं।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सिगरा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कैंट थाना प्रभारी को दी। इसके बाद कैंट पुलिस की टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए। इंस्पेक्टर कैंट शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक शुभम राय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

वही विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार उक्त होटल में अवैध गतिविधियों का भी संचालन होता है, जिसमें प्रेमी युवक की भी भूमिका रहती है ।

इसे भी पढ़े   कानपुर: चलती स्लीपर बस में भीषण आग, पुलिसकर्मी जलती बस में घुसकर यात्रियों को बचाया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *