हरिद्वार में ट्रक से टकराई कार, सात लोग गंभीर घायल

हरिद्वार में ट्रक से टकराई कार, सात लोग गंभीर घायल

प्रेमनगर आश्रम फ्लाईओवर के पास हादसा, एक की हालत नाजुक

हरिद्वार, (जनवार्ता)
शहर के प्रेमनगर आश्रम स्थित फ्लाईओवर के पास रविवार को एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक यात्री की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक के अचानक ब्रेक लगाना बताया जा रहा है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   जब तक हमारी जड़ें हवा में रहेंगी हम उन्नति नहीं कर सकते : प्रो. एके त्यागी
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *