सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र के दानियालपुर निवासी 36 वर्षीय अभिलाष मिश्रा की सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। पांडेयपुर रिंग रोड के पास सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई।

rajeshswari


बताया जा रहा है कि अभिलाष मिश्रा दवा का कारोबार करते थे और सोमवार सुबह किसी कार्य से घर से निकले थे। इसी दौरान सड़क पार करते वक्त यह हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे मौके पर पहचान कर पाना मुश्किल हो गया।


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान हो सकी।


हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अनुराधा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र करीब चार वर्ष और दूसरा अभी डेढ़ वर्ष का है।
स्थानीय लोगों के अनुसार अभिलाष बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे रहते थे। दवा का व्यवसाय होने के कारण वह जरूरतमंदों को अक्सर नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराते थे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़े   कड़ाके की ठंड में दिव्यांगजनों को कंबल वितरित कर दिलाई राहत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *