गांव से नाबालिक फुसलाकर ले गया अज्ञात युवक, पिता ने थाने में दी तहरीर

गांव से नाबालिक फुसलाकर ले गया अज्ञात युवक, पिता ने थाने में दी तहरीर

चौबेपुर (जनवार्ता):स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिक लड़की के फुसलाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया।पिता ने पुलिस को बताया कि बीते रविवार को सुबह के समय उनकी बेटी घर से निकली थी, तभी से उसका कोई अता-पता नहीं है। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे फुसलाकर अपने साथ ले जाया है।वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित पिता की लिखित शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी मंडल स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में निदेशक ने जताई नाराजगी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *