वर्दी पर दाग: टीआई पर विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर दो साल तक किया शोषण

वर्दी पर दाग: टीआई पर विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर दो साल तक किया शोषण

ग्वालियर,  (जनवार्ता)।शहर में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। PTS तिघरा में पदस्थ एक टीआई पर 38 वर्षीय विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, हरिशंकर पुरम क्षेत्र में बुटीक संचालित करने वाली महिला के पति का करीब नौ वर्ष पहले निधन हो चुका है। लगभग दो साल पहले उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से टीआई रूपेश शर्मा, निवासी श्रीराम कॉलोनी, भितरवार से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत हुई, जो बाद में दोस्ती में बदल गई।
आरोप है कि टीआई ने खुद को अविवाहित बताया और महिला का विश्वास जीत लिया। इसके बाद वह उससे मिलने उसके घर पहुंचा, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को शादी का भरोसा दिया। पीड़िता का कहना है कि इसी झांसे में रखकर आरोपी ने करीब दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।


महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि इस दौरान उसका गर्भपात भी हुआ। जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी उसे टाल देता था। इस पर उसे संदेह हुआ और उसने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और बच्चों का पिता भी है।
सच्चाई सामने आने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने झांसी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी टीआई के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   40वीं पंडित कृष्ण देव उपाध्याय राज्य स्तरीय प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोनभद्र, बीएलडब्ल्यू एवं गंगापुर एकेडमी विजयी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *