गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में भीषण आग

गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में भीषण आग

गाजियाबाद, (जनवार्ता)। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे 500 झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलेंडरों में लगातार धमाके होने से आग तेजी से फैलती चली गई।

rajeshswari


आग से उठता धुएं का गुबार करीब 10 किलोमीटर दूर से दिखाई दिया, जबकि धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। झुग्गियों में रहने वाले लोग अपने घरों से जरूरी सामान और गैस सिलेंडर निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।


सूचना पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। हालात की गंभीरता को देखते हुए नोएडा से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गई हैं। कई थानों की पुलिस ने आसपास के घर खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   Gorakhpur: बच्चों के विवाद में युवक की पीटकर हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *