वाराणसी के चितईपुर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

वाराणसी के चितईपुर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

4 लड़के और 2 युवतियाँ गिरफ्तार, एसओजी-2 ने की बड़ी कार्रवाई

वाराणसी (जनवार्ता)। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाराणसी पुलिस के एसओजी-2  ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर एक सक्रिय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

rajeshswari

कार्रवाई के दौरान 4 युवकों और 2 युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान कई आपत्तिजनक वस्तुएँ तथा शक्तिवर्धक दवाइयाँ भी बरामद की हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह रैकेट सुंदरपुर के दीपक सिंह नामक व्यक्ति के मकान में संचालित हो रहा था। पुलिस की टीम ने रात में अचानक छापा मारकर पूरे गैंग को दबोच लिया।

वर्तमान में सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और संभावित ग्राहकों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।

वाराणसी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि चितईपुर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। ऐसे रैकेटों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।

इसे भी पढ़े   नगर निगम : निजी पार्किंग संचालकों से मांगा ब्यौरा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *