मिर्जामुराद में विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न, थाने में दी तहरीर

मिर्जामुराद में विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न, थाने में दी तहरीर

मिर्जामुराद (जनवार्ता)। क्षेत्र के चक्रपानपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चक्रपानपुर निवासी वन्दना देवी पत्नी रामस्वरूप का विवाह 15 मई 2021 को भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत नरथुआ गांव निवासी सूरज उर्फ सुभाष पुत्र रामस्वरूप के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास गेदू देवी, ससुर मलाधार, देवर नितेश कुमार तथा ननद रानी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर मारपीट करते हैं। भोजन तक नहीं देते और तरह-तरह के ताने देते हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी में मोटरसाइकिल, अंगूठी व नकदी समेत करीब दस लाख रुपये खर्च किए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं है। साथ ही उसके आभूषण भी अपने पास रख लिए गए हैं और पिछले दो वर्षों से उसकी विदाई नहीं कराई जा रही है।
पीड़िता ने मंगलवार को मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   जगतपुर इंटर कॉलेज में 63 लाख की लागत से बनने वाली प्रयोगशाला का विधायक ने किया शिलान्यास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *