जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जैश के 2 आतंकी ढेर,अग्निवीर भर्ती रैली पर थी हमले की साजिश

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जैश के 2 आतंकी ढेर,अग्निवीर भर्ती रैली पर थी हमले की साजिश

नई दिल्ली। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित पट्टन के येदिपोरा गांव में शुक्रवार (30 सितंबर) को मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादी जिले में सेना की अग्निवीर भर्ती रैली पर हमले की योजना बना रहे थे। मुठभेड़ आज सुबह एक खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू की गई थी,जो करीब 10 घंटे चली। बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रईस भट ने कहा कि मारे गए आतंकवादी जिले के 10 सेक्टर हैदरबेग मुख्यालय में चल रही सेना की भर्ती रैली पर हमला करने के मकसद से आए थे।

rajeshswari

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रईस भट ने बताया कि एक विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर गांव में एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों के साथ संपर्क भी स्थापित किया गया था। मारे गए दोनों आतंकी को लेकर की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वे अग्निवीर भर्ती रैली पर हमला करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद संगठन के थे और उनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है।

मुठभेड़ स्थल से एक AK-74U,AK-47 का एक नया संस्करण जिसे कि बरामद किया गया. साथ ही एक एके राइफल,3 मैगजीन, पिस्टल के साथ मैगजीन और 2 गोलियां भी मिली है। यह पहला एनकाउंटर नहीं है। बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद के ही दो आतंकी को मंगलवार(27 सितंबर) को कुलगाम के अहवाटू इलाके में सुरक्षाबलों ने ढेर किया था।

इसे भी पढ़े   SCO मीटिंग में अजित डोभाल ने लश्कर से लेकर ISIS तक का उठाया मुद्दा,पाकिस्तान के साथ चीन को भी लपेटा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *