लहुराबीर में बन रहे कॉमर्शियल मार्केट कॉम्प्लेक्स का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

लहुराबीर में बन रहे कॉमर्शियल मार्केट कॉम्प्लेक्स का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

वाराणसी (जनवार्ता)। नगर निगम की बांड परियोजना के तहत लहुराबीर में निर्माणाधीन वाणिज्यिक मार्केट कॉम्प्लेक्स का गुरुवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तय समय-सीमा की समीक्षा की।

rajeshswari


नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा आने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य में अनावश्यक देरी न हो।


उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स के निर्माण से लहुराबीर क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   लखनऊ: मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में समस्याओं त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *