लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बना बेंगलुरु, गुजरात को 5 विकेट से हराकर जीता खिताब

लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बना बेंगलुरु, गुजरात को 5 विकेट से हराकर जीता खिताब

अहमदाबाद (जनवार्ता)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का खिताब अपने नाम करते हुए लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

rajeshswari


टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने गुजरात को निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन के स्कोर पर रोक दिया। गुजरात की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे अधिक रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। बेंगलुरु के लिए रसिख सलाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट हासिल किए।


156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत संतुलित रही। इसके बाद विराट कोहली ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 75 रन की मैच विजयी पारी खेली। उन्होंने अंत तक क्रीज पर टिके रहकर टीम को 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन तक पहुंचा दिया।


विराट कोहली ने विजयी छक्का लगाकर मुकाबले का अंत किया और टीम को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी शानदार पारी के दम पर बेंगलुरु ने फाइनल में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।


इस जीत के साथ बेंगलुरु ने आईपीएल में अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों ने मैदान पर जीत का जोरदार जश्न मनाया।

इसे भी पढ़े   गौ माता के संरक्षण के लिए गौशाला व गौ श्मशान घाट बनाने की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *