IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। आईपीएल 2026 फाइनल मैच पर करोड़ों रुपये की सट्टेबाजी का खुलासा करते हुए एसओजी और कैंट पुलिस ने टकटकपुर स्थित एक फ्लैट पर छापा मारकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुंबई के नौ बुकी शामिल हैं। शुरुआती जांच में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के फाइनल मुकाबले पर करीब 25 करोड़ रुपये का सट्टा संचालित होने की जानकारी मिली है।
पुलिस के अनुसार आरोपित टेलीग्राम और व्हाट्सऐप के सीक्रेट ग्रुपों के जरिए देशभर के सटोरियों से संपर्क कर ऑनलाइन सट्टेबाजी चला रहे थे। वाराणसी को उन्होंने सुरक्षित ठिकाने के रूप में चुना था।

rajeshswari


छापेमारी में लैपटॉप, मोबाइल फोन, टैबलेट, इंटरनेट राउटर, डिजिटल रिकॉर्ड, नकदी, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   कर्नाटक में क्यों खत्म किया गया मुस्लिम आरक्षण? जानें बढ़ेगा ध्रुवीकरण या खिसकेगी BJP सरकार?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *