लोहाराडीह में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लगा विशेष डिजिटल एक्स-रे शिविर

लोहाराडीह में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लगा विशेष डिजिटल एक्स-रे शिविर

वाराणसी (जनवार्ता)। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सेवापुरी विकास खंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कपसेठी क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोहाराडीह में सोमवार को विशेष डिजिटल चेस्ट एक्स-रे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग, पिरामल फाउंडेशन तथा ग्राम पंचायत के सहयोग से संपन्न हुआ।

rajeshswari

शिविर में ग्रामीणों की डिजिटल चेस्ट एक्स-रे जांच कर संभावित टीबी मरीजों की पहचान के लिए स्क्रीनिंग की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और पूर्ण उपचार के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रमाशंकर यादव ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं तथा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने में सहयोग करें।

प्रभारी चिकित्साधिकारी सेवापुरी डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीण एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि संभावित मरीजों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना अथवा रात में अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर निःशुल्क जांच अवश्य करानी चाहिए।

शिविर के सफल संचालन में आशा कार्यकर्ता साधना सिंह, संगीता सिंह एवं सुषमा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं आईसीडीएस विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों आशा देवी, वंदना यादव और इंदु यादव ने ग्रामीणों को जागरूक करने तथा लाभार्थियों को शिविर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पिरामल फाउंडेशन की रूबी सिंह, रेशमी करुणा फॉलो तथा आशा संगिनी भारती सिंह ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

इसे भी पढ़े   कानपुर: शादी-नौकरी का झांसा देकर एमएससी छात्रा से बार-बार रेप, ट्रेनी सिपाही गिरफ्तार

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग, पिरामल फाउंडेशन, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *