दिनदहाड़े ठेकेदार से लूट करने वाले 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दिनदहाड़े ठेकेदार से लूट करने वाले 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) । सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर रिंग रोड फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े एक ठेकेदार से नकदी और ऑनलाइन धनराशि लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार मुर्दहा (चोलापुर) निवासी ठेकेदार अजय कुमार यादव सोमवार दोपहर बरियासनपुर जा रहे थे। इसी दौरान सिंहपुर रिंग रोड फ्लाईओवर पर बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और तलाशी लेकर 12 हजार रुपये नकद छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन का उपयोग कर फोनपे वॉलेट से 91 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और धमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर सारनाथ पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने हृदयपुर अंडरपास के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) लिपि नागयाच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीश कुमार चौबे उर्फ विशाल चौबे निवासी टिसौरा बभनपुरवा (चोलापुर), धीरज यादव उर्फ गोलू निवासी मवैया (सिंधोरा) तथा अनिकेत यादव उर्फ गोलू निवासी मुरली (चोलापुर) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, लूट की रकम में से 2,510 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इसे भी पढ़े   केंद्रीय कर्मचार‍ियों की बल्‍ले-बल्‍ले,इस तारीख को होगा महंगाई भत्‍ता बढ़ने का ऐलान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *