मित्र की जगह बोर्ड परीक्षा देने वाला युवक गिरफ्तार

मित्र की जगह बोर्ड परीक्षा देने वाला युवक गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। सिंधोरा थाना पुलिस ने इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान परीक्षा में अपने मित्र के स्थान पर परीक्षा देने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पियरी में दबिश देकर नारायण भारद्वाज (27) निवासी पियरी, थाना चौबेपुर को गिरफ्तार किया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार 6 मार्च को एसबी इंटर कॉलेज, बूंची में आयोजित भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान नारायण भारद्वाज अपने मित्र वैभव कुमार सिंह के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के फोटो का मिलान न होने पर मामला पकड़ में आया। जांच के दौरान आरोपी परीक्षा केंद्र से भाग निकला था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मित्र वैभव भौतिक विज्ञान विषय में कमजोर था, इसलिए वह उसकी जगह परीक्षा देने पहुंचा था। इस मामले में वास्तविक परीक्षार्थी वैभव कुमार सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   अगस्त का वेतन न मिलने से शिक्षकों में रोष
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *