मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिवस पर वाराणसी में रक्तदान शिविर, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिवस पर वाराणसी में रक्तदान शिविर, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस पर वाराणसी में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में हिन्दू युवा वाहिनी और त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से कबीरचौरा स्थित राजकीय महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया।

rajeshswari


शिविर में हिन्दू युवा वाहिनी के वाराणसी मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह ‘भोला’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस प्रतिवर्ष सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जाता है।


अम्बरीश सिंह ने बताया कि इस वर्ष रक्तदान अभियान के तहत 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस केवल एक संगठन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के लिए सेवा और समर्पण का अवसर है। रक्तदान शिविर का उद्देश्य समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है।

इसे भी पढ़े   रामपुर ओवरब्रिज के पास चीनी लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *