तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, महिला समेत तीन घायल

तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, महिला समेत तीन घायल

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में तेज रफ्तार थार वाहन ने सड़क पर चल रहे राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित थार बीच सड़क पर पलट गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वाहन की तेज रफ्तार और दुर्घटना का दृश्य कैद हुआ है।

rajeshswari


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में सवार नाबालिग युवक लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने कार में सवार तीनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चेतगंज के एसीपी शुभम सिंह ने बताया कि घटना में शामिल तीनों नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   पीएमओ कार्यालय ने ट्रांसपोर्टरों का। पत्र लेने से किया इनकार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *