एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत चोलापुर में विधायक ने लगाया पौधा, ग्राम सचिव के कार्यों की सराहना
चोलापुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरदाहा में शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अजगर विधायक एवं खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) चोलापुर शिव नारायण सिंह ने स्वयं अपने हाथों से पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत की।विधायक ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के आधार हैं और मां के नाम एक पेड़ लगाने का संकल्प प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है।

उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्राम सचिव उपेंद्र दीक्षित के कार्यों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि दीक्षित की सक्रियता एवं समन्वय क्षमता के कारण ग्राम पंचायत में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और जनता को राहत पहुंचाने में वह अहम भूमिका निभा रहे हैं।इस मौके पर ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाने तथा उनके रखरखाव का संकल्प लिया।

