बीएचयू में धरने पर बैठे छात्रों ने सोमवार को हंगामा कर दिया

बीएचयू में धरने पर बैठे छात्रों ने सोमवार को हंगामा कर दिया

आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में स्नातकोत्तर की सीट बढ़ाने के लिए कुलपति आवास पर बीते 10 दिन से धरने पर बैठे छात्रों ने सोमवार को हंगामा कर दिया। आयुर्वेद संकाय की ओपीडी को बंद करा दिया। छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों पर हाथापाई का आरोप लगाया है। वहीं, चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने छात्रों ने ही सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की है। फिलहाल काफी गहमागहमी है।

rajeshswari

ओपीडी के बाहर धरनारत छात्र खड़े हैं। सूचना के बाद मौके पर एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छात्रों को मनाने के लिए पहुंचे आयुर्वेद विभाग के डीन प्रो. केएन द्विवेदी ने कहा कि अभी शांति है। छात्रों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मरीजों की हित को देखते हुए जल्द से जल्द ओपीडी की सेवा बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

इधर,  छात्रों का कहना है कि पांच साल से सीट वृद्धि की मांग की जा रही है। संकाय प्रमुख भी बातचीत के लिए आए लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकाला। पिछले दिनों ही सोमवार से ओपीडी बंद करने की चेतावनी दी जा चुकी थी। लिहाजा आज हम लोगों ने ओपीडी बंद करा दिया।

छात्रों का कहना है कि हर बार हम लोगों को बरगलाया जाता है लेकिन इस बार जब तक मांग नहीं पूरी होगी तबतक आंदोलन जारी रहेगा। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में स्नातकोत्तर के 54 और स्नातक के 75 सीट है। स्नातक के छात्र पीजी की सीट बढ़ाने की मांग को लेकर बीते 10 दिन से कुलपति आवास पर धरना दे रहे हैं

इसे भी पढ़े   Vijay Mishra : भदोही में पूर्व विधायक विजय मिश्रा के पेट्रोल पंप से एके -47 रायफल, विदेशी पिस्टल तथा कारतूस बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *