UP में गैंगरेप के बाद सड़क पर न्यूड भागी लड़की:5 लड़कों ने किडनैप किया था,एक आरोपी गिरफ्तार

UP में गैंगरेप के बाद सड़क पर न्यूड भागी लड़की:5 लड़कों ने किडनैप किया था,एक आरोपी गिरफ्तार
ख़बर को शेयर करे

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में एक नाबालिग का गैंगरेप के बाद बिना कपड़ों के सड़क पर भागने का मामला सामने आया है। मेला देखने गई लड़की को अगवा करके पांच लड़कों ने गैंगरेप किया। फिर उसे बिना कपड़ों के ही सड़क पर छोड़ दिया। किशोरी किसी तरह घर पहुंची। घटना 1 सितंबर की है। भोजपुर थाना पुलिस ने 7 सितंबर को केस दर्ज किया।

घटना के 19 दिन बाद मंगलवार को लड़की का न्यूड भागते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी नौशे अली को गिरफ्तार किया गया है।

गांव के पास मेला देखने गई थी लड़की
पुलिस ने बताया कि 15 साल की लड़की एक सितंबर की शाम 7 बजे दोस्तों के साथ गांव के पास मेले में गई थी। रात 8 बजे जब वह लौट रही थी, तो पास के गांव के 5 युवकों ने उसे अगवा कर लिया। ये पांचों 2 बाइक पर थे। नाबालिग को सैदपुर खद्दर के जंगल में ले गए और वहां सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद बिना कपड़ों के उसे वहां से भगा दिया।

लड़की छिपती हुई किसी तरह घर पहुंची। सड़क पर आते-जाते कई लोगों ने उसे देखा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। लड़की घर पहुंची और बड़ी बहन को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित की बहन अपने फूफा के साथ थाने पहुंची।

लड़की के घर वालों ने बताया कि जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कहकर घर जाने के लिए बोल दिया। 6 दिन इंतजार करने के बाद पीड़ित 6 सितंबर को SSP हेमंत कुटियाल से मिले। SSP के निर्देश पर 7 सितंबर को केस दर्ज हुआ।

इसे भी पढ़े   पति ने काटी नाक,एसपी ऑफिस पहुंची पत्नी ने कहा-नाक के बदले नाक चाहिए

महिला ने नाबालिग का निर्वस्त्र जाते हुए वीडियो शेयर किया
मंगलवार को एक महिला ने घटना का वीडियो ट्विटर पर डाल दिया था। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों के नाम नितिन, कपिल, अजय, नौशे अली और इमरान है। इनमें से नौशे अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *