पांचों पांडव मंदिर से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम लौटी, श्रद्धालुओं ने उठाए सवाल

पांचों पांडव मंदिर से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम लौटी, श्रद्धालुओं ने उठाए सवाल

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर स्थित पंचक्रोशी परिक्रमा के चौथे पड़ाव पांचों पांडव मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम शनिवार को बिना कार्रवाई किए वापस लौट गई। इससे स्थानीय श्रद्धालुओं में नाराजगी है।

rajeshswari

श्रद्धालुओं का आरोप है कि नगर निगम के लेखपाल और कानूनगो जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे थे, लेकिन मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर बनी दुकानों को नहीं हटाया गया। उनका कहना है कि मंदिर परिसर में चार दुकानें किराए पर संचालित हैं, जबकि एक दुकान में महंत का रेस्टोरेंट चल रहा है। आरोप है कि इन निर्माणों के कारण लगभग 50 फीट चौड़ा प्रवेश मार्ग सिमटकर करीब तीन फीट रह गया है, जिससे पंचक्रोशी यात्रा और रामेश्वर से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने 22 जून 2026 को स्थल का निरीक्षण कर तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। श्रद्धालुओं का आरोप है कि आदेश के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई।

श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने और नगर निगम की कार्रवाई बीच में रुकने के कारणों को स्पष्ट करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   बनारस में ठंड बढ़ी: रात का पारा सामान्य से नीचे, हवा ‘यलो अलर्ट’ मे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *