सिगरा के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़
होटल संचालकों समेत सात गिरफ्तार
*वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के एकb मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में दो होटल संचालकों सहित पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार की गई युवतियों में कुछ पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं भी बरामद किया है।
पुलिस द्वारा सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस कथित गिरोह का नेटवर्क कितना व्यापक था और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

