जमीन हड़पने के आरोप में भाजपा नेता समेत 10 पर एफआईआर

जमीन हड़पने के आरोप में भाजपा नेता समेत 10 पर एफआईआर

वाराणसी (जनवार्ता)। करोड़ों रुपये की जमीन के कथित फर्जी हस्तांतरण के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष, तत्कालीन उप निबंधक (सब रजिस्ट्रार) और एक लिपिक समेत 10 लोगों के खिलाफ रोहनिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari


मोहनसराय निवासी प्रमिला मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनके किडनी रोग से पीड़ित पति ओमप्रकाश मिश्रा की बीमारी और विश्वास का फायदा उठाकर आरोपितों ने धोखाधड़ी से करोड़ों रुपये की संपत्ति अपने नाम करा ली। शिकायत के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को डायलिसिस के बाद अर्धचेतन अवस्था में उन्हें गंगापुर उप निबंधन कार्यालय ले जाकर पहले 660 वर्गमीटर भूमि का बैनामा नितेश राय के नाम कराया गया। इसके बाद करीब 65 बिस्वा जमीन और एक व्यावसायिक गोदाम दो दानपत्रों के जरिए विशाल मिश्रा के नाम दर्ज करा दिए गए। आरोप है कि उसी रात संपत्ति आगे बेच दी गई।


न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, विशाल मिश्रा, रवि उपाध्याय, वरुणापति उपाध्याय, नितेश राय, अजय कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, तत्कालीन उप निबंधक अनिल कुमार और लिपिक सत्यांशु सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, सुरेश कुमार सिंह ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि जमीन का क्रय-विक्रय पूरी तरह नियमानुसार हुआ है।

इसे भी पढ़े   काशी थीम वाले मंडप में बंधे विवाह सूत्र में क्रिकेटर आकाशदीप और अक्षिता राज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *