जल, जंगल और जमीन बचाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन, आदिवासियों का एक भी घर नहीं उजड़ने देंगे: संदीप मिश्रा

जल, जंगल और जमीन बचाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन, आदिवासियों का एक भी घर नहीं उजड़ने देंगे: संदीप मिश्रा

सोनभद्र (जनवार्ता)!  नगवा ब्लॉक अंतर्गत पपड़हवा ग्राम पंचायत में रविवार को ‘पेड़ है तो प्राण है’ अभियान के तहत फलदार पौधों का वितरण किया गया। इसके बाद जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर संभावित विस्थापन का विरोध जताया।

जानकारी के मुताबिक पपड़हवा ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी परिवारों को फलदार पौधे वितरित किए गए। इसके उपरांत किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में पल्हारी क्षेत्र के ग्रामीणों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के समर्थन में प्रदर्शन किया।

सभा को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने कहा कि सोनभद्र के प्राकृतिक संसाधनों का किसी भी कीमत पर दोहन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी परिवारों को विस्थापित कर विकास के नाम पर परियोजनाएं लागू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक भी आदिवासी परिवार का घर उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उनका कहना था कि यदि उद्योग स्थापित करना ही है तो ऐसी जगह किया जाए, जहां किसी को विस्थापित न होना पड़े और पेड़ों की कटाई भी न करनी पड़े।

ग्राम प्रधान सुदामा चेरो ने कहा कि क्षेत्र में ऐसी कोई कंपनी स्थापित नहीं होने दी जाएगी, जिससे ग्रामीणों का नुकसान हो। वहीं बीडीसी सदस्य विन्दू अगरिया ने जंगल बचाने का संकल्प दोहराया। ग्रामीण राम बहाल खरवार ने औषधीय वन संपदा के महत्व पर जोर देते हुए इसे सुरक्षित रखने की बात कही।

कार्यक्रम में गुलाब चेरो, मुनिया खरवार, प्रमिला खरवार, शत्रुधन बिंद, आकाश चौहान, दिनेश चेरो, सुरेश मौर्य सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बरेली : बवाल मामले में पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत आठ को किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *