शिवपुर का रथयात्रा मेला 19 जुलाई को, भव्य आयोजन की तैयारियां पूर्ण
वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर का अतिप्राचीन और प्रसिद्ध शिवपुर का रथयात्रा मेला इस वर्ष 19 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। रथयात्रा मेला समिति के संरक्षक एवं व्यवस्थापक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ‘डीडी’ ने जानकारी दी कि परंपरागत रूप से हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे।

मेला आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। समिति द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई की शाम 5 बजे पुरानी चुंगी स्थित गणेश भगवान मंदिर से महाआरती के उपरांत तीनों विग्रहों को रथ पर विराजमान कराया जाएगा। इसके पश्चात मेला प्रारंभ होकर देर रात्रि 12 बजे तक चलेगा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
रथयात्रा मेला समिति की एक बैठक अध्यक्ष रामश्री मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मेले को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के संरक्षक एवं व्यवस्थापक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ‘डीडी’, बैठक में अध्यक्ष रामश्री मौर्य के साथ अनिल मौर्य, गुलाब मौर्य, दिनेश कुमार, राजेश पंजाबी, डॉ. अशोक कुमार सिंह, आदित्य मौर्य, जितेन्द्र नाथ मिश्रा, जय चंद्र सोनकर, राजेश कुमार गुप्ता, दिग्विदु मानी, गौरव कुमार सिंह, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, नारायण केसरी, भरोष कुशवाहा, पवन कुमार सिंह, विवेक कुमार सराफ, विकास चंद्र सिंह, विनोद मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, आर. एन. सिंह जी, त्रिलोकी सेठ, रोहित मौर्य, मुरारी लाल गुप्ता जी, प्रो. कमलेश झा एवं अविनाश सहित कई सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मेले को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और आयोजन को लेकर समिति व प्रशासन सतर्कता के साथ तैयारियों में जुटा है।

