लोहता में कॉस्मेटिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

लोहता में कॉस्मेटिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव में गुरुवार शाम एक कॉस्मेटिक एवं जनरल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा करीब 3.75 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, लखमीपुर निवासी ममता पटेल अपने मकान के एक कमरे में कॉस्मेटिक व जनरल स्टोर संचालित करती हैं। गुरुवार शाम वह दुकान बंद कर बच्चों को मेला दिखाने जाने की तैयारी कर रही थीं। दुकान बंद करने के कुछ ही देर बाद शटर के भीतर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और इसकी सूचना दी।

ममता पटेल ने जब तक दुकान का शटर खोला, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश कॉस्मेटिक और अन्य सामान जल चुका था।

पीड़िता ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। इस घटना में करीब 3 लाख 75 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान जंगबहादुर पटेल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने लेखपाल को सूचना देकर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़े   आवारा गोवंश: हाइवे पर मौत का मंडराता साया, हर पल बढ़ रहा हादसे का खतरा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *