दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपाइयो ने किया भव्य स्वागत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपाइयो ने किया भव्य स्वागत

वाराणसी (जनवार्ता)। दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को वाराणसी पहुंचीं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

rajeshswari

स्वागत करने वालों में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप आग्रहरी, जिला अध्यक्ष राम शकल पटेल, अपराजिता सोनकर, नम्रता चौरसिया, आयुषी श्रीमाली, कुसुम पटेल, विनीता सिंह, उत्तम ओझा, विपिन पाठक, सुनीता सिंह, अभिषेक त्रिपाठी तथा भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी एवं क्षेत्र उपाध्यक्ष (किसान मोर्चा, काशी प्रांत) शैलेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और काशी आगमन पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण स्वागत से माहौल उत्सव जैसा दिखाई दिया।

इसे भी पढ़े   जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थल का किया औचक निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *