बावतपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने किया स्वागत

बावतपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने किया स्वागत

वाराणसी (जनवार्ता)। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के वाराणसी आगमन पर पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने बावतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनसे शिष्टाचार भेंट की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

rajeshswari

इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक विरासत और यहां के लोगों का अपनापन हमेशा उनकी स्मृतियों में रहेगा। उन्होंने कहा कि वाराणसी में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं और शहर निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह से वाराणसी एवं पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास परियोजनाओं और जनहित के कार्यों की जानकारी भी ली। डॉ. अवधेश सिंह ने उन्हें क्षेत्र में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच काशी के समग्र विकास, पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

इसे भी पढ़े   प्रवचन की आड़ में दुष्कर्म, इंजीनियर साधु गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *