जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में वाराणसी के वकीलों का प्रदर्शन

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में वाराणसी के वकीलों का प्रदर्शन

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

वाराणसी  (जनवार्ता)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज और छात्राओं से दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को बनारस बार एसोसिएशन एवं तहसील बार के अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

rajeshswari

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो केंद्र सरकार उन्हें पद से हटाए।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों और छात्राओं के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला और महामंत्री सुधांशु मिश्रा ने सरकार से पूरे घटनाक्रम पर संसद में श्वेत पत्र जारी करने तथा सादे कपड़ों में मौजूद कथित उपद्रवियों की भूमिका की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की।

प्रदर्शन में सुरेंद्र कुमार, रविंद्र यादव, सतीश कुमार त्यागी, दीपू भारती सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: युवक का फंदे से लटकता मिला शव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *